Get App

Wall Street पर IPOs की धूम, UBER की राइवल चाइनीज कंपनी के साथ इन बड़ी कंपनियों के IPO हो रहे लॉन्च

वर्ष 2021 में न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज और NASDAQ पर अब तक 550 से अधिक कंपनियों के IPO लॉन्च हो चुके हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2021 पर 9:53 AM
Wall Street पर IPOs की धूम, UBER की राइवल चाइनीज कंपनी के साथ इन बड़ी कंपनियों के IPO हो रहे लॉन्च

अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में इस साल IPOs की धूम मची हुई है। वर्ष 2021 में न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) और NASDAQ पर अब तक 550 से अधिक कंपनियों के IPO लॉन्च हो चुके हैं, और यह सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि, अभी साल का केवल 6 महीना बीता है। वहीं, पिछले साल अमेरिका में पूरे साल में 480 कंपनियों के IPO लिस्ट हुए थे।

अमेरिका में महामारी के कंट्रोल होने के साथ इकोनॉमी के खुलने और कोविड वैक्सीनेशन की तेज रफ्तार के कारण बाजार में तेजी आई है। इसी तेजी का फायदा उठाने के लिए कंपनियां वॉल स्ट्रीट (Wall Street) पर IPOs की झड़ी लगाई हुई हैं। जल्द ही अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज पर ये 2 Hot IPOs दस्तक देंगे।

Didi Chuxing

UBER की प्रतिद्वंद्वी कंपनी रही Didi Chuxing जल्द ही NYSE पर लिस्ट होने की तैयारी में है। Didi Chuxing चाइनीज राइडिंग ऐप है, जिसने यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (US SEC) के पास IPO के जरिये 4 बिलियन डॉलर जुटाने का आवेदन किया है।

इस IPO में कंपनी 28.8 करोड़ अमेरिकन डिपोजिटरी शेयर जारी करेगी। कंपनी ने शेयर का इश्यू प्राइस प्रति शेयर 13 से 14 डॉलर तय किया है। बुधवार को इसके शेयर NYSE पर लिस्ट होंगे। इस IPO के जरिये कंपनी अपना वैल्यूएशन 60 बिलियन डॉलर करना चाहती है। कंपनी अभी चीन के साथ 16 देशों के 4000 शहरों में ऑपरेट करती है। 

CVRx

जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson) की निवेश वाली मेडिकल डिवाइस बनाने वाली कंपनी CVRx भी जल्द ही अमेरिकी बाजारों में दस्तक देगी। कंपनी की योजना खुद को NASDAQ पर लिस्ट कराने की है। इस IPO के जरिये कंपनी 9.15 करोड़ डॉलर से लेकर 10.5 करोड़ डॉलर जुटाने के लक्ष्य को लेकर चल रही है।

Johnson & Johnson सहित कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स इस IPO में कॉमन स्टॉक के 6,250,000 शेयर जारी करेंगे। शेयर का इश्यू प्राइस 15-17 डॉलर प्राइस बैंड में तय किया गया है। अभी Johnson & Johnson की कंपनी में 31.8% हिस्सेदारी है, जो इस IPO के बाद 21.4% रह जाएगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें