GM Breweries share price : Q2 में जीएम ब्रुअरीज का मुनाफा 1.5% घटा, शेयर 9% टूटा

GM Breweries share price : वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में जीएम ब्रुअरीज के मार्जिन में भी गिरावट देखने को मिली है। इस अवधि में कंपनी का मार्जिन 2.10 फीसदी कम होकर 19.6 फीसदी पर रहा है। हालांकि कि कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 6.8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और ये 151.5 करोड़ रुपए पर रहा है

अपडेटेड Oct 10, 2023 पर 5:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में जीएम ब्रुअरीज के मार्जिन में भी गिरावट देखने को मिली है। इस अवधि में कंपनी का मार्जिन 2.10 फीसदी कम होकर 19.6 फीसदी पर रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    GM Breweries share price : जीएम ब्रुअरीज (GM Breweries) के शेयर आज एनएसई पर 77.55 अंक यानी 9.78 फीसदी की गिरावट के साथ 715.30 के स्तर पर बंद हुए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे में गिरावट देखने को मिली है। जिसके चलते आज इस शेयर में कमजोरी दोखने को मिली है। 30 सितंबर 2023 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में जीएम ब्रुअरीज का मुनाफा सालाना आधार पर 1.5 फीसदी गिरकर 22.4 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 22.7 करोड़ रुपए पर रहा था।

    वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में जीएम ब्रुअरीज के मार्जिन में भी गिरावट देखने को मिली है। इस अवधि में कंपनी का मार्जिन 2.10 फीसदी कम होकर 19.6 फीसदी पर रहा है। हालांकि कि कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 6.8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और ये 151.5 करोड़ रुपए पर रहा है।

    Market outlook : 19700 के करीब बंद हुआ निफ्टी, 19780 की बाधा पार होने पर 20000 भी मुमकिन


    30 सितंबर को खत्म हुई दूसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 31 करोड़ रुपए से घटकर 29.7 करोड़ रुपए पर रहा है। इसमें 3.8 फीसदी की कमी आती दिखी है। आज इस स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 1271673 शेयरों के आसपास रहा है। ये कंपनी के औसत मासिक ट्रेडिंग वॉल्यूम से कई गुना ज्यादा है। इस स्टॉक का आज का हाई 808 रुपए और आज को लो 707.75 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 808 रुपए और 52 वीक लो 512 रुपए का है। कंपनी का मार्केट कैप 1307 करोड़ रुपए है।

    जीएम ब्रुअरीज के शेयरों में पिछले छह महीने में 33 फीसदी और पिछले एक साल में 17 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में देशी शराब और भारत में बनी विदेशी शराब शामिल है। जीएम सैंट्रा और जीएम डॉक्टर कंपनी के जाने माने ब्रांड हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।