Market outlook : 19700 के करीब बंद हुआ निफ्टी, 19780 की बाधा पार होने पर 20000 भी मुमकिन

Stock market today : सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। रियल्टी इंडेक्स में 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि आईटी, पावर, ऑटो, मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1-2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में भी तेजी देखने को मिली है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 फीसदी की तेजी आई है। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया आज सपाट बंद हुआ है

अपडेटेड Oct 10, 2023 पर 11:32 PM
Story continues below Advertisement
Stock market : कोल इंडिया, भारती एयरटेल, अदानी पोर्ट्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और अदानी एंटरप्राइजेज निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं

Stock market today : 10 अक्टूबर को सेंसेक्स-निफ्टी अच्छी बढ़त लेकर बंद हुआ है। सभी सेक्टरों में आई खरीदारी के दम पर निफ्टी 19700 के करीब बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 566.97 अंक या 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ 66079.36 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 177.50 अंक या 0.91 फीसदी की बढ़त लेकर 19689.80 के स्तर पर बंद हुआ है। लगभग 2481 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। वहीं, 1052 शेयर गिरे हैं। जबकि 135 शेयरों में कोर् बदलाव नहीं हुआ है। कोल इंडिया, भारती एयरटेल, अदानी पोर्ट्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और अदानी एंटरप्राइजेज निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। जबकि इंडसइंड बैंक, सिप्ला, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, टीसीएस और एशियन पेंट्स निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। रियल्टी इंडेक्स में 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि आईटी, पावर, ऑटो, मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1-2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में भी तेजी देखने को मिली है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 फीसदी की तेजी आई है। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया आज सपाट बंद हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 83.27 के मुकाबले 83.25 के स्तर पर बंद हुआ है।

निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स ने सितंबर में ग्लोबल मार्केट को पछाड़ा, इन पांच स्टॉक्स ने दिखाई सबसे ज्यादा तेजी


11 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि जियो पोलिटिकल जोखिमों को नजरअंदाज करते हुए ग्लोबल मार्केट तेजी में लौटते दिखे हैं। इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला है। निफ्टी ने आज दिन की शुरुआत मजबूती के साथ की थी। निफ्टी पूरे दिन तेजी में रहा और 177.50 अंकों की बढ़त के साथ 19689.85 पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर, निफ्टी ने एक बुलिश कैंडल बनाई है जो तेजी की वापसी का संकेत है। अगर निफ्टी अब 19740-19780 के ऊपर की मजबूत क्लोजिंग देता है तो फिर इसमें 20000 तक की बढ़त देखने को मिल सकती है। निफ्टी के लिए 19575 पर तत्काल सपोर्ट है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के कुणाल शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी की बात करें तो 44000-43800 के सपोर्ट को बचाए रखते हुए बुल्स ने आज जोरदार वापसी की। बैंक निफ्टी के लिए अगली बाधा 44500 पर दिख रही है। इस स्तर के ऊपर जाने पर शॉर्ट कवरिंग के ट्रिगर होने की उम्मीद है। ऐसा होने पर बैंक निफ्टी 45000 अंक की ओर जाता दिख सकता है। इसके अलावा मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई भी एक पॉजिटिव क्रॉसओवर दे रहा है। ये भी तेजी का ट्रेंड कायम रहने का संकेत हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।