Q2 Results: फार्मा कंपनी के स्टॉक में तूफानी तेजी, प्रॉफिट और रेवेन्यू में दिखी दमदार ग्रोथ

Q2 Results: एक फार्मा कंपनी के सितंबर तिमाही नतीजों ने बाजार में हलचल मचा दी। कंपनी का रेवेन्यू 24.2% बढ़कर ₹2,820 करोड़ पहुंचा, जबकि EBITDA में मजबूत उछाल आया। शेयर कारोबार के दौरान 7% तक चढ़ा। जानिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारोबार की तस्वीर।

अपडेटेड Nov 03, 2026 पर 3:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Emcure Pharma के इंटरनेशनल कारोबार का रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.5% बढ़कर ₹1,665.2 करोड़ रहा।

Q2 Results: फार्मा कंपनी Emcure Pharmaceuticals के शानदार तिमाही नतीजों के बाद शेयरों में जोरदार तेजी आई। कारोबार के दौरान स्टॉक 7% तक उछल गया। कंपनी के रेवेन्यू, EBITDA और नेट प्रॉफिट में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई।

रेवेन्यू 24.2% बढ़कर ₹2,820 करोड़

सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 24.2% बढ़कर ₹2,820 करोड़ पहुंच गया। घरेलू कारोबार में 12% की ग्रोथ दर्ज की गई। यह लगातार दूसरी तिमाही है, जब कंपनी के घरेलू कारोबार में डबल डिजिट ग्रोथ रही। जून तिमाही में घरेलू कारोबार की ग्रोथ 10% थी।


महिलाओं की सेहत, कार्डियो-मेटाबॉलिक और CNS से जुड़े कारोबार ने घरेलू ग्रोथ में अहम योगदान दिया। कंपनी के प्रमुख ब्रांड Rosuvas EZ, Tenectase और Orofer की प्रिस्क्रिप्शन ग्रोथ भी मजबूत रही।

EBITDA 23.5% बढ़कर ₹587.3 करोड़

Emcure Pharma का EBITDA सालाना आधार पर 23.5% बढ़कर ₹587.3 करोड़ रहा। हालांकि, EBITDA मार्जिन 21% पर स्थिर रहा। यानी कंपनी की कमाई बढ़ी, लेकिन मार्जिन में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इंटरनेशनल कारोबार में 34.5% की ग्रोथ

Emcure Pharma के इंटरनेशनल कारोबार का रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.5% बढ़कर ₹1,665.2 करोड़ रहा। यूरोप में कंपनी का कारोबार 36% बढ़कर 604.3 करोड़ डॉलर रहा। कनाडा में 24% और बाकी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 41.1% की ग्रोथ दर्ज की गई।

‘One Emcure’ के तहत कारोबार को मजबूत करेगी कंपनी

मैनेजमेंट को पूरे वित्त वर्ष में घरेलू कारोबार की ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है। कंपनी अपनी टीम को मजबूत कर रही है। साथ ही, पोर्टफोलियो को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

‘One Emcure’ योजना के तहत Zuventus और Emcutix का मर्जर होल्डिंग कंपनी के साथ किया जाएगा। कंपनी बैकएंड ऑपरेशन और कॉरपोरेट कामकाज को भी आसान बनाने पर जोर देगी।

शेयर में 43% की तेजी

नतीजों के बाद Emcure Pharma का शेयर मंगलवार को इंट्राडे में 7% से ज्यादा की तेजी के साथ ₹2,071.80 पर पहुंच गया था। हालांकि, आखिर में मुनाफावसूली दिखी और स्टॉक 4.33% की तेजी के साथ ₹1965 पर बंद हुआ। इस साल अब तक शेयर करीब 43% चढ़ चुका है।

SBI Q2 Results: सितंबर तिमाही में मुनाफा 14% बढ़ा, NII में 15% का इजाफा; NPA और घटा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।