Share Market Rally: कच्चे तेल में उबाल के बावजूद एफएमसीजी सेक्टर की रौनक और FIIs को LTCG पर टैक्स में राहत के प्रस्ताव पर आज भी सेंसेक्स और निफ्टी की मजबूत शुरुआत हुई। सेंसेक्स और निफ्टी आज दिन भर मजबूत बने रहे लेकिन आखिरी 15 मिनट में इसने ऐसी छलांग लगाई कि एकाएक सेंसेक्स 76900 और निफ्टी 23800 के पार जाकर बंद हुए। लगातार चौथे कारोबारी दिन आज ये ग्रीन रहे।
ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में रौनक रही लेकिन स्मॉलकैप स्पेस में थोड़ी कम। निफ्टी मिडकैप 100 आज 1% से अधिक मजबूत हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे फीसदी से थोड़ी कम बढ़त रही।। इस शानदार रौनक में आज ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹4 लाख करोड़ बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹4 लाख करोड़ का इजाफा हुआ।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 3 नवंबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 1225.07 प्वाइंट्स यानी 1.62% की बढ़त के साथ 76,917.85 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 370.05 प्वाइंट्स यानी 1.58% की मजबूती के साथ 23,810.85 के डे-हाई पर बंद हुए।
₹3.99 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत
एक कारोबारी दिन पहले यानी 2 नवंबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,82,74,651.52 करोड़ था। आज यानी 3 नवंबर 2026 को यह बढ़कर ₹4,86,74,306.36 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹399,654.84 करोड़ का इजाफा हुआ है।
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 25 ग्रीन जोन में बंद हुआ। आज सबसे अधिक बढ़त एचयूएल, एयरटेल और एचडीएफसी बैंक में रही तो दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट पावरग्रिड, एसबीआई और एनटीपीसी में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
100 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4606 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2510 शेयर आज मजबूत हुए तो 1895 में गिरावट रही जबकि 201 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 100 शेयर एक साल के हाई और 109 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 13 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 41 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।