Share Market Rally: कच्चे तेल में उबाल के बावजूद एफएमसीजी सेक्टर की रौनक और FIIs को LTCG पर टैक्स में राहत के प्रस्ताव पर आज भी सेंसेक्स और निफ्टी की मजबूत शुरुआत हुई। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 729 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी भी 23600 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में रौनक है लेकिन मिडकैप स्पेस में अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी से अधिक बढ़त है तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में फिलहाल बढ़त हल्की है। इस माहौल में शुरुआती कारोबार में ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब ₹2 लाख करोड़ बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में करीब ₹2 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 09:38 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 686.57 प्वाइंट्स यानी 0.91% की बढ़त के साथ 76,379.35 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 181.75 प्वाइंट्स यानी 0.78% की मजबूती के साथ 23,622.55 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 728.70 प्वाइंट्स उछलकर 76,421.48 तो निफ्टी भी 191.25 प्वाइंट्स चढ़कर 23,632.05 तक पहुंच गया।
Share Market Rally: ये है वजह
मैरिको (Marico) और गॉडफ्रे फिलिप्स (Godfrey Phillips) जैसे स्टॉक्स की बदौलत एफएमसीजी सेक्टर में रौनक छा गई। निफ्टी एफएमसीजी 1% से अधिक ऊपर चढ़ गया और इसके 15 में सिर्फ एक आईटीसी (ITC) में ही गिरावट है लेकिन वह भी हल्की सी। वहीं मैरिको में करीब 6% की तेजी है और बाकी तेजी वाले स्टॉक्स में 1-3% तक की बढ़त है।
चिप शेयरों की बिकवाली से आईटी स्टॉक्स को सपोर्ट
वैश्विक मार्केट में चिप स्टॉक्स के लिए अहम इंडिकेटर समझे जाने वाली दक्षिण कोरियाई इक्विटी बेंचमार्क एक्सचेंज कोस्पी की करीब 4% की गिरावट ने भारत में आईटी सर्विसेज कंपनी के शेयरों की चमक बढ़ा दी। फिलहाल निफ्टी आईटी में आधे फीसदी से अधिक की बढ़त है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की खरीदारी से मार्केट को सपोर्ट मिला। शुक्रवार 30 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों ने ₹3,598.54 करोड़ के शेयरों की नेट खरीदारी की थी और उसके अगले कारोबारी दिन 2 नवंबर को फिर ₹3,114.68 करोड़ के नेट शेयर खरीदे, जिससे मार्केट को सपोर्ट मिला है। विदेशी निवेशकों की खरीदारी को सेबी के प्रस्ताव से सपोर्ट मिला है। न्यूज एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सेबी ने सरकार से एफआईआईज को एलटीसीजी पर टैक्स से छूट का प्रस्ताव दिया है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।