देश की जानी-मानी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी जीएमआर इंफ्रा कर्नाटक में एक हाइवे प्रोजेक्ट में अपना 51 फीसदी हिस्सा बेचेगी। ये हिस्सा वो इसी प्रोजेक्ट के अपने ज्वाइंट वेंचर पार्टनर्स को बेचने जा रही है। कंपनी को इससे 85 करोड़ रुपये तो मिलेंगे ही और जीएमआर इंफ्रा के खाते से करीब 1078 करोड़ का कर्ज भी हट जाएगा।