गोदरेज प्रॉपर्टीज का मुनाफा 2.9 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का मुनाफा 2.9 गुना बढ़कर 77.2 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 02, 2017 पर 2:55 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का मुनाफा 2.9 गुना बढ़कर 77.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का मुनाफा 27 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज की आय 2 गुना बढ़कर 518.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज की आय 247.2 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का एबिटडा 6 करोड़ रुपये से बढ़कर 40.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का एबिटडा मार्जिन 2.4 फीसदी से बढ़कर 23.3 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का टैक्स खर्च 6.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 40.5 करोड़ रुपये रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।