कंटेनर कॉर्प के ओएफएस को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ओएफएस का नॉन रिटेल हिस्सा करीब दोगुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के ओएफएस के लिए फ्लोर प्राइस 1195 रुपये रखा गया है जो मंगलावर के बंद भाव से करीब 2.5 फीसदी कम है। ओएफएस के जरिए सरकार करीब 1165 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। सरकार कंपनी में 5 फीसदी हिस्सा बेच रही है।
