अब इस स्मार्टफोन में नहीं चला सकेंगे Google Maps, Gmail और YouTube, जानिए वजह

गूगल ने अपने यूजर्स से Android 3.0 या इसके बाद के एडिशन में अपडेट करने के लिए कहा है

अपडेटेड Sep 27, 2021 पर 5:56 PM
Story continues below Advertisement

स्मार्ट फोन के बढ़ते चलन के बीच Google Maps, Gmail और YouTube का इस्तेमाल आज लगभग हर स्मार्टफोन यूजर्स करता है। यूजर्स काफी हद तक इन सभी ऐप्स पर निर्भर हैं। ऐसे में अगर यह ऐप्स अचानक काम करना बंद करें तो शायद दुनिया अधूरी लगने लगेगी। लेकिन अब यह सच हो गया है।

अब पुराने एंडॉइड (Android) का उपयोग करने वाले लाखों पुराने फोन से Google Maps, Gmail और YouTube आज से बंद हो रहे हैं। जब यूजर्स इन्हें उपयोग करना चाहेंगे तो वो साइन-इन नहीं कर पाएंगे।

भारत में लॉन्च हुए Realme X7 और Realme X7 Pro स्मार्टफोन, जानें, कब शुरू होगी सेल, कीमत और फीचर्स

दरअसल जो यूजर्स जो अभी तक एंड्रॉइड (Android) 2.3 डिवाइसेज पर गूगल अकाउंट का प्रयोग कर रहे हैं, उन्‍हें ब्‍लॉक कर दिया जाएगा। गूगल के इस पुराने पड़ चुके वर्जन को दिसंबर 2010 में लॉन्‍च किया गया था। कंपनी पुराने एंड्राइड सिस्टम को सपोर्ट करना बंद कर रही है।

गूगल की तरफ से कहा गया है कि वो इस प्‍लेटफॉर्म के लिए सपोर्ट को वापस ले रहा है। कंपनी का मानना है कि यह फैसला यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए लिया गया है। नया नियम 27 सितंबर से लागू हो जाएगा। यानी 27 सितंबर के बाद पुराने एंड्राइड OS पर आधारित स्मार्टफोन में आप इन ऐप्स का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

जो ऐप बंद होंगे उनमें YouTube, Google Play Store, Google Maps, Gmail, Google Calendar जैसे और भी कई ऐप शामिल हैं। बता दें कि गूगल अक्‍सर ही एंड्राइड सॉफ्टवेयर के पुराने पड़ चुके वर्जन को हटा देता है और उसकी जगह नया वर्जन लॉन्‍च कर देता है। 


गूगल ने यूजर्स से कहा है कि अगर उनका डिवाइस इसको सपोर्ट करता है, तो इन ऐप्स का इस्तेमाल करने के लिए अपना फोन एंड्रॉइड 3.0 या बाद के एडिशन में अपडेट करें।

Jio करेगा बड़ा धमाका, सिर्फ 3,000 रुपये में मिलेगा 5G स्मार्ट फोन

Sony Xperia Advance, Lenovo K800, Sony Xperia Go, Vodafone Smart II, Samsung Galaxy S2, Sony Xperia P, LG Spectrum, और Sony Xperia S के यूजर्स गूगल की इस पहल का असर पड़ेगा। ये ऐप्स LG Prada 3.0, HTC Velocity, HTC Evo 4G, Motorola Fire और Motorola XT532 भी काम करना बंद कर देंगे।

जो यूजर्स Android 3.0  या इसके बाद के एडिशन को अपडेट नहीं कर सकते हैं वो अपने डिवाइस के वेब ब्राउजर पर अपना गूगल अकाउंट ओपन कर सकते हैं। अपने डिवाइस के वेब ब्राउजर पर गूगल में लॉग-इन होने पर कुछ गूगल सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।