LIC के IPO में देरी का कारण राजनीतिक नहीं होगाः वित्त मंत्री

सरकार की योजना लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन में लगभग 10 प्रतिशत स्टेक बेचने की है

अपडेटेड Oct 19, 2021 पर 9:07 AM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि लाइफ इंश्योरेंस कॉर्प (LIC) का IPO अगले वर्ष मार्च तक लाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही उनका कहना था कि इसमें किसी देरी का कारण राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी नहीं होगा। सीतारमण ने बताया कि कंपनी का IPO इसी फाइनेंशियल ईयर में लाने की तैयारी है।

उन्होंने कहा कि LIC जितने बड़े साइज की कंपनी के लिए इंटरनल वैल्यूएशन की लगभग प्रत्येक वर्ष जरूरत होती है लेकिन यह नहीं किया गया है।

सीतारमण का कहना था कि लगभग 65 वर्ष पुरानी इस इंश्योरेंस कंपनी की वैल्यू कभी नहीं लगने के कारण इस प्रक्रिया में समय लगेगा।

Nifty को 18,500 और सेंसेक्स को 62,000 तक लाने वाले फैक्टर्स

सरकार की पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी में हिस्सेदारी बेचने की योजना थी लेकिन कोरोना के कारण इस प्रक्रिया में रुकावट आ गई थी।

LIC के पब्लिक ऑफर के लिए सरकार ने बैंकर्स और लीगल एडवाइजर की नियुक्ति की है। इसके साथ ही स्टेकहोल्डर्स के साथ मीटिंग भी की गई हैं।


कंपनी के पास 511 अरब डॉलर से अधिक के एसेट्स हैं, जो देश की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के साइज के बराबर है।

देश में इंश्योरेंस मार्केट के लगभग दो-तिहाई हिस्से पर LIC का कब्जा है। कंपनी में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर केंद्र सरकार लगभग 10 लाख करोड़ रुपये तक जुटाना चाहती है। अगर सरकार इसमें 5 प्रतिशत हिस्सेदारी भी बेचती है तो यह देश का सबसे बड़ा IPO होगा।

सरकार की योजना  IPO से पहले कंपनी में विदेशी इनवेस्टर्स को निवेश की अनुमति देने की भी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।