सरकार ने अनलिस्टिड कंपनियों में विनिवेश की प्रक्रिया तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक सरकार 30 सितंबर तक इरकॉन में हिस्सेदारी बेच सकती है। आईपीओ के जरिए सरकार की कंपनी में 10 फीसदी हिस्सा बेचने की योजना है। ये आईपीओ सितंबर के आखिर तक आ सकता है। आपको बता दें कि इरकॉन रेल क्षेत्र से जुड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी है।