वेलस्पन कॉर्प के शेयरों में आज एक बड़ी डील हुई है। इस ब्लॉक डील में कंपनी के 58.50 लाख यानी करीब 2.2 फीसदी शेयरों का सौदा हुआ है। ये सौदा 77.5 रुपये प्रति शेयर पर हुआ है। इसकी वजह से कंपनी के शेयर में आज कारोबार के दौरान करीब 6 फीसदी की तेजी देखी गई।