गृह फाइनेंस का मुनाफा 19.2 % बढ़ा, ब्याज आय बढ़ी

तीसरी तिमाही में गृह फाइनेंस का मुनाफा 19.2 फीसदी बढ़कर 64 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 13, 2017 पर 2:53 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्तवर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में गृह फाइनेंस का मुनाफा 19.2 फीसदी बढ़कर 64 करोड़ रुपये हो गया है। वित्तवर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में गृह फाइनेंस का मुनाफा 53.7 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्तवर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में गृह फाइनेंस की ब्याज आय 25.9 फीसदी बढ़कर 151.3 करोड़ रुपये हो गई है। वित्तवर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में गृह फाइनेंस की ब्याज आय 120.1 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में गृह फाइनेंस की प्रॉविजनिंग और राइट-ऑफ 32.7 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में गृह फाइनेंस की प्रॉविजनिंग और राइट-ऑफ 9.1 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।