Get App

जीएसके फार्माः मुनाफा 3% बढ़ा, आय 12.1% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में जीएसके फार्मा का मुनाफा 3 फीसदी बढ़कर 106 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2016 पर 3:30 PM
जीएसके फार्माः मुनाफा 3% बढ़ा, आय 12.1% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में जीएसके फार्मा का मुनाफा 3 फीसदी बढ़कर 106 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में जीएसके फार्मा का मुनाफा 102.8 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में जीएसके फार्मा की आय 12.1 फीसदी बढ़कर 693 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में जीएसके फार्मा की आय 618 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जीएसके फार्मा का एबिटडा 125.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 129 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जीएसके फार्मा का एबिटडा मार्जिन 20.3 फीसदी से घटकर 18.6 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें