हैवेल्सः मुनाफा 27.5% बढ़ा, आय 13.3% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में हैवेल्स का मुनाफा 27.5 फीसदी बढ़कर 153 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 17, 2017 पर 2:29 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में हैवेल्स का मुनाफा 27.5 फीसदी बढ़कर 153 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में हैवेल्स का मुनाफा 120 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में हैवेल्स की आय 13.3 फीसदी बढ़कर 1622 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में हैवेल्स की आय 1431.6 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हैवेल्स का एबिटडा 185.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 193 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में हैवेल्स का एबिटडा मार्जिन 12.9 फीसदी से घटकर 11.9 फीसदी रहा है।

    अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हैवेल्स को 19 करोड़ रुपये का एकमुश्त मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हैवेल्स की अन्य आय 13.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 26.4 करोड़ रुपये रही है।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में हैवेल्स के स्विचगियर कारोबार की आय 340 करोड़ रुपये से बढ़कर 346 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार तीसरी तिमाही में हैवेल्स के केबल कारोबार की आय 581.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 683 करोड़ रुपये रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।