Get App

एचसीएल टेक का मुनाफा 2.3% बढ़ा, आय 2.6% बढ़ी

तीसरी तिमाही में एचसीएल टेक का मुनाफा 2.3 फीसदी बढ़कर 2062 करोड़ रुपये रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2017 पर 9:43 AM
एचसीएल टेक का मुनाफा 2.3% बढ़ा, आय 2.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एचसीएल टेक का मुनाफा 2.3 फीसदी बढ़कर 2062 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एचसीएल टेक का मुनाफा 2015 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एचसीएल टेक की आय 2.6 फीसदी बढ़कर 11,814 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एचसीएल टेक की आय 11519 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एचसीएल टेक की डॉलर आय 1.3 फीसदी बढ़कर 174.5 करोड़ डॉलर रही है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एचसीएल टेक की डॉलर आय 172.2 करोड़ डॉलर रही थी।

तीसरी तिमाहि में एचसीएल टेक का एबिट 2,408 करोड़ रुपये और एबिट मार्जिन 20.38 फीसदी रहा है। एचसीएल टेक ने 6 रुपये प्रति शेयर लाभांश का भी एलान किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें