Get App

HCLTech की डील पाइपलाइन ऑल टाइम हाई पर, छोटे ऑर्डर के लिए ज्यादा मांग

एचसीएल (HCLTech) टेक के सीईओ सी. विजयकुमार का कहना है कि कंपनी की डील पाइपलाइन ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। हालांकि, इस बार इसमें थोड़ा बदलाव हुआ है। पिछली बार वेरिजॉन बिजनेस के साथ 2.1 अरब डॉलर के मेगा डील की वजह से यह मामला पीक पर पहुंचा था, जबकि इस बार कंपनी की डील में बढ़ोतरी की वजह तमाम वर्टिकल में शानदार ग्रोथ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2025 पर 11:33 PM
HCLTech की डील पाइपलाइन ऑल टाइम हाई पर, छोटे ऑर्डर के लिए ज्यादा मांग
HCLTech के CEO विजयकुमार ने यह भी खुलासा किया कि अमेरिका और यूरोप, दोनों रीजन से ऑर्डर बुक ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है।

एचसीएल टेक (HCLTech) के सीईओ सी. विजयकुमार का कहना है कि कंपनी की डील पाइपलाइन ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। हालांकि, इस बार इसमें थोड़ा बदलाव हुआ है। पिछली बार वेरिजॉन बिजनेस के साथ 2.1 अरब डॉलर के मेगा डील की वजह से यह मामला पीक पर पहुंचा था, जबकि इस बार कंपनी की डील में बढ़ोतरी की वजह तमाम वर्टिकल में शानदार ग्रोथ है।

विजयकुमार ने यह भी खुलासा किया कि अमेरिका और यूरोप, दोनों रीजन से ऑर्डर बुक ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया, ' हमें टेक्नोलॉजी, रिटेल और कंज्यूमर पैकेज्ड गुड्स सर्विसेज वर्टिकल में शानदार ग्रोथ देखने को मिली।' तमाम वर्टिकल में ग्रोथ की वजह मांग में बेहतर रही, जैसा कि एचसीएल टेक के मैनेजमेंट ने पोस्ट-अर्निंग कॉल में बताया है।

उन्होंने कहा, 'बड़ी डील को छोटी डील में तोड़ा जा रहा है। डील साइकल को छोटा कर दिया गया है और छोटी डील के लिए ज्यादा मांग है। यही वजह है कि हमारी TCV (टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू) में भौतिक रूप से कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि ACV (एन्युअल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू) में ऐसा देखने को मिला है।' संबंधित तिमाही में HCLTech ने कुल 2.1 अरब डॉलर की डील हासिल की और इसमें कंपनी की फ्लैगशिप सर्विसेज और सॉफ्टवेयर बिजनेस का अहम योगदान रहा।

दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी को कुल 12 डील हासिल हुई और इसमें बड़ी संख्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की है। इससे पहले एक और आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने क्लाइंट ट्रेंड्स में बदलाव की बात कही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें