Get App

एचडीएफसी बैंक के मुनाफे में 20.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 20.4 फीसदी बढ़कर 3455 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2016 पर 1:14 PM
एचडीएफसी बैंक के मुनाफे में 20.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 20.4 फीसदी बढ़कर 3455 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 2869.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 19.6 फीसदी बढ़कर 7993 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 6681 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.04 फीसदी से घटकर 1.02 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 0.32 फीसदी से घटकर 0.30 फीसदी रहा है।

रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 4920.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 5069 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 1493.4 करोड़ रुपये से घटकर 1489 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक की प्रोविजनिंग 866.7 करोड़ रुपये से घटकर 749 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 681.3 करोड़ रुपये रही थी।

जुलाई-सितंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक की लोन ग्रोथ 18.1 फीसदी रही है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.4 फीसदी से घटकर 4.2 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें