यूनाइटेड ब्रुवरीज होल्डिंग पर रोक लगाने का आदेश

कोर्ट ने यूबी ग्रुप की पैरेंट कंपनी यूनाइटेड ब्रुवरीज होल्डिंग लिमिटेड पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।

अपडेटेड Feb 07, 2017 पर 7:17 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कर्नाटक हाईकोर्ट से विजय माल्या को एक और झटका लगा है, कोर्ट ने यूबी ग्रुप की पैरेंट कंपनी यूनाइटेड ब्रुवरीज होल्डिंग लिमिटेड पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही कर्ज वसूलने के लिए कंपनी की संपत्ति बेचने का भी आदेश दिया है।

    बता दें कि किंगफिशर के कर्जदारों ने बकाया नहीं चुकाने पर कंपनी के खिलाफ 2012 में केस दर्ज कराया था। कंपनी के बड़े कर्जदारों में एसबीआई और बीएनपी परिबा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कंपनी में विजय माल्या की 52 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कुछ दिन पहले ही कोर्ट ने विजय माल्या के खिलाफ भी वारंट जारी किया था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।