फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया ब्रांड के तहत दो नए सस्ते और टिकाऊ फोन भारतीय बाजार में उतारे हैं। नोकिया 150 रेंज के इन फोन की कीमत करीब 1750 रुपये से शुरू होती है। फोन में सिंगल और डबल सिम का विकल्प है। फोन की स्क्रीन 2.4 इंच की है। वहीं फोन में इन बिल्ट एफएम रेडियो और एमपी3 म्युजिक प्लेयर भी दिया गया है। फोन की बैटरी लाइफ भी काफी टिकाऊ है जो एक बार चार्जिंग में 22 घंटे तक चलती है।
