अगर आपके पास 2012 मॉडल की होंडा अकॉर्ड, सिविक, सिटी या जैज कार है तो आप कंपनी के नजदीकी डीलर से पास जाकर फ्रंट एयरबैग जरूर रिप्लेस करा लें। होंडा कार्स इंडिया बेची जा चुकी ऐसी 41,580 कारों के एयरबैग मुफ्त में बदलेगी। इन कारों में टकाटा कंपनी के एयरबैग्स लगे हुए हैं, जो सही नहीं हैं। जापान की ऑटो मेजर होंडा दुनियाभर में अपनी कारों के फॉल्टी एयरबैग रिप्लेस कर रही है। ये कवायद काफी पहले से चल रही है और अब तक सिर्फ भारत में लगभग 3 लाख कारों के एयरबैग बदले जा चुके हैं।
