Get App

एचयूएलः मुनाफा 9.8% बढ़ा, आय 3.6% बढ़ी

सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एचयूएल का वॉल्यूम ग्रोथ 6 फीसदी से घटकर 4 फीसदी रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2016 पर 3:28 PM
एचयूएलः मुनाफा 9.8% बढ़ा, आय 3.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 9.8 फीसदी बढ़कर 1174 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 1069.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एचयूएल की आय 3.6 फीसदी बढ़कर 8128.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एचयूएल की आय 7844.5 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एचयूएल का एबिटडा 1512 करोड़ रुपये से बढ़कर 1635.9 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एचयूएल का एबिटडा मार्जिन 19.3 फीसदी से बढ़कर 20.1 फीसदी रहा है।

सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एचयूएल का वॉल्यूम ग्रोथ 6 फीसदी से घटकर 4 फीसदी रहा है, जबकि जनवरी-मार्च तिमाही में वॉल्यूम ग्रोथ 4 फीसदी रहा था। एचयूएल ने असम में 100 करोड़ रुपये के निवेश से नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का एलान किया है।

सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एचयूएल के होमकेयर कारोबार की आय 2397.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 2559.6 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एचयूएल के होमकेयर कारोबार का एबिट 290.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 355 करोड़ रुपये रहा है।

सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एचयूएल के पर्सनल केयर कारोबार की आय 3817.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 3898.6 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एचयूएल के पर्सनल केयर कारोबार का एबिट 1018.4 करोड़ रुपये से मामूली बढ़कर 1021.4 करोड़ रुपये रहा है।

सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एचयूएल के फूड कारोबार की आय 255 करोड़ रुपये से बढ़कर 267 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एचयूएल के फूड कारोबार का एबिट 21.4 करोड़ रुपये से घटकर 17 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें