Get App

एचयूएल का मुनाफा 7.1% बढ़ा, आय 3.5% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 7.1 फीसदी बढ़कर 1090 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2016 पर 2:48 PM
एचयूएल का मुनाफा 7.1% बढ़ा, आय 3.5% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 7.1 फीसदी बढ़कर 1090 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 1018 करोड़ रुपये रहा था। एचयूएल ने 9.5 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का एलान किया है। एचयूएल के सीईओ संजीव मेहता का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल की वॉल्यूम ग्रोथ बेहतर रही।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एचयूएल की आय 3.5 फीसदी बढ़कर 7946 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एचयूएल की आय 7676 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एचयूएल का एबिटडा 1317 करोड़ रुपये से बढ़कर 1467 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एचयूएल का एबिटडा मार्जिन 17.2 फीसदी से बढ़कर 18.5 फीसदी रहा है।

सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एचयूएल का वॉल्यूम ग्रोथ 6 फीसदी से घटकर 4 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एचयूएल के साबुन और डिटर्जेंट कारोबार का एबिट 488.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 544.9 करोड़ रुपये रहा है।

सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एचयूएल के पर्सनल प्रोडक्ट्स कारोबार का एबिट 624.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 682.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एचयूएल के ब्रेवरेजेज कारोबार का एबिट 181.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 198.8 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें