Get App

आवाज़ अनुमानः कैसे रहेंगे एचयूएल के नतीजे

आवाज़ अनुमान के मुताबिक एचयूएल के मुनाफे में मामूली गिरावट मुमकिन है, जबकि आय में थोड़ी बढ़ोतरी दिख सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2016 पर 9:08 AM
आवाज़ अनुमानः कैसे रहेंगे एचयूएल के नतीजे

आज बाजार की नजर एचयूएल के तिमाही नतीजों पर रहने वाली है। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक एचयूएल के मुनाफे में मामूली गिरावट मुमकिन है, जबकि आय में थोड़ी बढ़ोतरी दिख सकती है।

सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 0.3 फीसदी घटकर 1015 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 1018 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एचयूएल की आय 4.1 फीसदी बढ़कर 7993 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एचयूएल की आय 7675.6 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एचयूएल का ऑपरेटिंग मुनाफा 1318.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 1385 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एचयूएल का ऑपरेटिंग मार्जिन 17.17 फीसदी से बढ़कर 17.33 फीसदी रहने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें