त्योहारी मौसम में ग्राहकों को खींचने के लिए आईसीआईसीआई बैंक ने होमलोन पर कैशबैक का ऑफर दिया है। 30 नवंबर तक होम लोन लेने वाले नए ग्राहकों को ही इसका फायदा मिलेगा। होम लोन की ईएमआई पर 1 फीसदी तक का कैशबैक मिलेगा। कैशबैक स्कीम का फायदा लेने के लिए कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं। मसलन 36 ईएमआई यानी 3 साल बाद ही खाते में कैशबैक क्रेडिट होगा। 3 साल बाद कैश बैक हर साल के बाद मिलेगा।
इसे ऐसे समझ सकते हैं मान लीजिए किसी ने बैंक से 30 साल के लिए 30 लाख का लोन लेता है और उसकी प्रति महीने ईएमआई 23 हजार है तो हर महीने के हिसाब से कैश बैक बना 230 रुपये। 36 महीने बाद बैंक आपको अकाउंट में 8280 रुपये क्रेडिट कर देगा। 3 साल बाद ग्राहक को हर साल 2760 के हिसाब से कैशबैक मिलता रहेगा। इस स्कीम का फायदा लेने के लिए लोन की अवधि कम से कम 15 साल होनी चाहिए उसके अलावा ईएमआई डिफॉल्ट करने वालों को कैशबैक नहीं दिया जाएगा। स्कीम सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है पुराने ग्राहक इसका फायदा नहीं उठा पाएंगे।