Get App

आईडीबीआई बैंकः मुनाफा 53.5% घटा, एनपीए बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक का मुनाफा 53.5 फीसदी घटकर 55.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2016 पर 2:55 PM
आईडीबीआई बैंकः मुनाफा 53.5% घटा, एनपीए बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक का मुनाफा 53.5 फीसदी घटकर 55.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक का मुनाफा 119.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक की ब्याज आय 0.4 फीसदी घटकर 1606 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक की ब्याज आय 1612 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आईडीबीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 11.92 फीसदी से बढ़कर 13.05 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आईडीबीआई बैंक का नेट एनपीए 7.47 फीसदी से बढ़कर 8.32 फीसदी रहा है।

रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 27275 करोड़ रुपये से बढ़कर 30134 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक का नेट एनपीए 16248 करोड़ रुपये से बढ़कर 18195 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें