आइडिया सेल्युलर ने अपने ग्राहकों के लिए कल मनोरंजन का वन स्टॉप सोल्यूशन डिजिटल आइडिया लॉन्च किया। इसमें तीन आइडिया ऐप-म्यूजिक लाउंज, मूवी क्लब और गेम स्पार्क शामिल हैं। इनमें ग्राहकों के लिए 4 हजार से ज्यादा मूवीज, 1 हजार से ज्यादा टीवी शोज और 15 सौ से ज्यादा गेम होंगे। आइडिया शुरुआत 90 दिनों तक ये सर्विसेज फ्री में दे रही है। आइडिया सेल्युलर के डिजिटल हेड सुनील तोलानी का कहना है कि ये सारे ऐप काफी किफायती दाम में उपलब्ध है।
