Get App

इंडियन बैंक: मुनाफा 42.8% बढ़ा, ब्याज आय 10.4% बढ़ी

पहली तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 42.8 फीसदी बढ़कर 307.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 02, 2016 पर 2:43 PM
इंडियन बैंक: मुनाफा 42.8% बढ़ा, ब्याज आय 10.4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 42.8 फीसदी बढ़कर 307.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 215.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में इंडियन बैंक की ब्याज आय 10.4 फीसदी बढ़कर 1236.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंडियन बैंक की ब्याज आय 1120.3 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाह दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में इंडियन बैंक का ग्रॉस एनपीए 6.66 फीसदी से बढ़कर 6.97 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में इंडियन बैंक का नेट एनपीए 4.20 फीसदी से बढ़कर 4.48 फीसदी रहा है।

रुपये में इंडियन बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में ग्रॉस एनपीए 8827 करोड़ रुपये से बढ़कर 8894 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में इंडियन बैंक का नेट एनपीए 5419 करोड़ रुपये से बढ़कर 5552 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर पहली तिमाही में इंडियन बैंक की प्रोविजनिंग 813.6 करोड़ रुपये से घटकर 417 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 408 करोड़ रुपये रही थी।

इंडियन बैंक के एमडी और सीईओ महेश जेन का कहना है कि पिछले वर्ष में ही स्ट्रेस को बैलेंस शीट में दिखा दिया था। 2-4 अकाउंट ही ऐसे रहेगे जो स्लिप हो सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें