IOB Q1 Results : नेट प्रॉफिट 27% बढ़कर 500 करोड़ रुपये पर रहा, एसेट क्वालिटी सुधरी

IOB Q1 Results : पहली तिमाही में बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई सालाना आधार पर 22 फीसदी के उछाल के साथ 5424 करोड़ रुपए पर रही है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई 4435 करोड़ रुपए पर रही है। इस अवधि में बैंक का करेंट एकाउंट और सेविंग एकाउंट सालाना आधार पर 43.07 फीसदी से सुधरकर 44.14 फीसदी पर रहा है

अपडेटेड Aug 02, 2023 पर 4:29 PM
IOB Q1 Results : बैंक का ग्रॉस एनपीए पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 9.16 फीसदी से घटकर 7.13 फीसदी पर रहा है। वहीं, नेट एनपीए पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 2.43 फीसदी से घटकर 1.44 फीसदी पर रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IOB Q1 Results : पब्लिक सेक्टर के बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक ने 2 अगस्त को बताया है कि 30 जून 2023 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 27.50 फीसदी की बढ़त के साथ 500 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा 392 करोड़ रुपए पर रहा था। पहली तिमाही में बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई सालाना आधार पर 22 फीसदी के उछाल के साथ 5424 करोड़ रुपए पर रही है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई 4435 करोड़ रुपए पर रही है।

    बैंक की कुल जमा 2.60 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2.64 लाख करोड़ रुपए पर रही

    30 जून 2023 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में बैंक की कुल जमा सालाना आधार पर 2.60 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2.64 लाख करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, इस अवधि में बैंक का करेंट एकाउंट और सेविंग एकाउंट (CASA)सालाना आधार पर 43.07 फीसदी से सुधरकर 44.14 फीसदी पर रहा है। वहीं, टोटल CASA 1.12 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 1.16 लाख करोड़ रुपए पर रहा है।


    एसेट क्वालिटी सुधरी

    इस अवधि में बैंक का ग्रॉस एनपीए पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 9.16 फीसदी से घटकर 7.13 फीसदी पर रहा है। वहीं, नेट एनपीए पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 2.43 फीसदी से घटकर 1.44 फीसदी पर रहा है। इस अवधि में बैंक का प्रॉविजन कवरेज रेशियो 91.86 फीसदी से सुधरकर 94.03 फीसदी पर रहा है।

    कैसी रही स्टॉक की चाल

    इंडियन ओवरसीज बैंक आज एनएसई पर 0.80 अंक यानी 2.96 फीसदी की बढ़त के साथ 26.25 रुपए पर बंद हुआ है। स्टॉक का दिन का हाई 27.75 रुपए का और दिन का लो 25.80 रुपए का है। स्टॉक का 52 वीक हाई 36.70 रुपए का और 52 वीक लो 16.80 रुपए का है। आज स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 43381949 शेयर रहा। बैंक का मार्केट कैप 49618 करोड़ रुपए रहा है। ये स्टॉक पिछले 1 हफ्ते में 0.38 फीसदी बढ़ा है। जबकि पिछले 1 महीने में स्टॉक में 7.58 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 3 महीने में इस स्टॉक ने 1.74 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल अब तक ये शेयर 18.22 फीसदी टूटा है।  1 साल में इस बैंकिंग स्टॉक ने 46.65 फीसदी रिटर्न दिया है। जबकि 3 साल में इस शेयर ने 153.62 फीसदी रिटर्न दिया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।