Get App

Indus OS Stake Sale Case: डिजिटल एड कंपनी Affle का कानूनी लड़ाई जीतने का दावा, PhonePe और Indus OS का इनकार

एफल ग्लोबल ने दावा किया है कि उसने इंडस ओएस स्टेक सेल मामले में शुरुआती कानूनी लड़ाई जीत ली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2021 पर 6:22 PM
Indus OS Stake Sale Case: डिजिटल एड कंपनी Affle का कानूनी लड़ाई जीतने का दावा, PhonePe और Indus OS का इनकार

डिजिटल एडवर्टाइजिंग कंपनी एफल ग्लोबल (Affle Global) ने दावा किया है कि उसने इंडस ओएस स्टेक सेल (Indus OS Stake Sale Case) मामले में शुरुआती कानूनी लड़ाई जीत ली है। हालांकि, वॉलमार्ट (Walmart) की स्वामित्व वाली डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे (PhonePe) और इंड्स ओएस ने Affle के इस दावे से इनकार किया है।

दरअसल, PhonePe ने करीब 60 मिलियन डॉलर यानी 6 करोड़ डॉलर के वैल्यूएशन पर इंडस ओएस की 92% हिस्सेदारी खरीदने के लिए बोली लगाई थी। हालांकि, कंपनी की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर एफल ग्लोबल पीटीई लि. (AGPL) ने इस डील का विरोध किया था। जिसपर PhonePe ने सिंगापुर की कोर्ट में एफल ग्लोबल के खिलाफ डील रोकने का मामला दर्ज कराया था।

FY22 में BFSI और कमोडिटीज कराएंगे मोटी कमाई, ये हैं हाई अर्निंग ग्रोथ वाले Motilal Oswal के ओवरवेट स्टॉक्स

एफल ग्लोबल ने यह कहते हुए इस डील का विरोध किया था कि Indus OS जिसे OSLabs के नाम से भी जानते हैं, इसका वैल्यूएशन 90 मिलियन डॉलर यानी 9 करोड़ डॉलर है। कंपनी ने 60 मिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर Indus OS में अपनी 25% हिस्सेदारी बेचने से इनकार कर दिया था

Indus OS भारत में Indus App Bazaar नाम से ऐप स्टोर ऑपरेट करती है जिसमें 4 लाख से ज्यादा ऐप्स हिंदी, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगू, उर्दू, उडिया, पंजाबी, मलयालम, बांग्ला, असमिया और कन्नड़ भाषाओं में उपलब्ध हैं।

ट्रैवेल और टूरिज्म इंडस्ट्री में जोरदार ग्रोथ की उम्मीद, इन 7 स्टॉक में हो सकती बंपर कमाई

Affle ने इंडस ओएस के खिलाफ इस स्टेक सेल को मंजूरी देने रेजोल्यूशन प्लान के खिलाफ केस किया, जिसे PhonePe ने सिंगापुर के कोर्ट में चुनौती दी थी। AGPL और इंडस ओएस दोनों सिंगापुर में रजिस्टर्ड हैं। Affle ने दावा किया कि 18 जून, 2021 को फोनपे स्पष्ट रूप से सिंगापुर में कॉरपोरेट कानूनी लड़ाई हार गई है। हालांकि, फोनपे और इंडस लैब्स ने इस दावे को खारिज किया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें