Get App

इंफोसिस रूस में अपने सभी ऑफिस बंद करेगा, कंपनी के साथ पत्नी के लिंक होने से ऋषि सुनक पर दबाव बढ़ा

रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए आक्रमण के चलते हजारों लोगों की मौत हो गई है और 41 लाख से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2022 पर 1:02 PM
इंफोसिस रूस में अपने सभी ऑफिस बंद करेगा, कंपनी के साथ पत्नी के लिंक होने से ऋषि सुनक पर दबाव बढ़ा
बीबीसी के मुताबिक अक्षता मूर्ति के पास इंफोसिस के 40 करोड़ पाउंड से ज्यादा के शेयर हैं.

BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत की आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Infosys रूस में अपना कार्यालय बंद करने जा रही है। इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि एनआर नारायण मूर्ती द्वारा स्थापित इंफोसिस को रूस में अपना काम बंद करने के लिए दबाव झेलना पड़ा रहा है। तमाम कारोबारी यूक्रेन पर रूस की आक्रमक कार्रवाई के चलते रूस छोड़कर बाहर चले गए है।

BBC को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इंफोसिस अपने मास्को स्थित कर्मचारियों के लिए दूसरे जगह काम तलाशने की कोशिश कर रही है।

इस दौरान ब्रिटिश वित्त मंत्री ऋषि सुनक सवालों के दायरे में है। बता दें कि ऋषि सुनक का विवाह नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति के साथ हुई है। बीबीसी के मुताबिक अक्षता मूर्ति के पास इंफोसिस के 40 करोड़ पाउंड से ज्यादा के शेयर हैं। हालांकि ऋषि सुनक ने इस बात से इनकार किया है कि उनके परिवार को रशियन प्रेसिडेंट ब्लादिमीर पुतिन के कार्यकाल के दौरान कोई फायदा हुआ है। उन्होंने कहा है कि इंफोसिस से उनका कोई संबंध नहीं है। हालांकि अभी तक रूस में इंफोसिस का कारोबार जारी है। ऋषि सुनक की पत्नी पर आरोप है कि उन्होंने डिविडेंड के तौर पर ब्लड मनी हासिल की है।

बताते चलें कि फरवरी में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद तमाम कंपनियों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। यूके ने रूस से होने वाले तमाम तरह के आयात पर टैक्स बढ़ा दिए है। इसमें वोडका से लेकर स्टील तक शामिल हैं। इसके साथ ही देश में रूस से होने वाले लग्जरी गुड्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गौरतलब है कि रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए आक्रमण के चलते हजारों लोगों की मौत हो गई है और 41 लाख से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें