Get App

आईओबी को 1425 करोड़ रु का घाटा, ब्याज आय भी घटी

तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईओबी का ग्रॉस एनपीए 11 फीसदी से बढ़कर 12.64 फीसदी रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2016 पर 2:43 PM
आईओबी को 1425 करोड़ रु का घाटा, ब्याज आय भी घटी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईओबी का घाटा बढ़कर 1425 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईओबी को 516 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईओबी की ब्याज आय 0.5 फीसदी से ज्यादा घटकर 1348 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईओबी की ब्याज आय 1357 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईओबी का ग्रॉस एनपीए 11 फीसदी से बढ़कर 12.64 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईओबी का नेट एनपीए 7.41 फीसदी से बढ़कर 8.32 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में आईओबी की प्रोविजनिंग 1558 करोड़ रुपये से बढ़कर 1896 करोड़ रुपये रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें