आईओबी को ₹554.4 करोड़ का घाटा, एनपीए भी बढ़ा

तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईओबी का ग्रॉस एनपीए 21.7 फीसदी से बढ़कर 22.42 फीसदी रहा है।

अपडेटेड Jan 24, 2017 पर 7:53 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक यानी आईओबी को 554.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईओबी को 1425 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में आईओबी की ब्याज आय 1 फीसदी घटकर 1334.8 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आईओबी की ब्याज आय 1347.8 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईओबी का ग्रॉस एनपीए 21.7 फीसदी से बढ़कर 22.42 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में आईओबी का नेट एनपीए 14.3 फीसदी से मामूली बढ़कर 14.32 फीसदी रहा है।

    रुपये में आईओबी के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 34,724.1 करोड़ रुपये से घटकर 34,502 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईओबी का नेट एनपीए 27,065.3 करोड़ रुपये से घटकर 19,900.7 करोड़ रुपये रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।