Get App

इंडियन ऑयल को ओडिशा सरकार से झटका

ओडिशा सरकार ने पारादीप रिफाइनरी को मिल रही टैक्स छूट वापस ले ली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 27, 2017 पर 11:45 AM
इंडियन ऑयल को ओडिशा सरकार से झटका

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल को बड़ा झटका लगा है। ओडिशा सरकार ने पारादीप रिफाइनरी को मिल रही टैक्स छूट वापस ले ली है। हम आपको बता दें कि ओडिशा सरकार ने पारादीप रिफाइनरी के प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगने वाले सेल्स टैक्स में रियायत देने का वादा किया था।

ओडिशा सरकार के इस फैसले से इस साल कंपनी को 2000 करोड़ रुपये का झटका लगेगा। 11 साल तक मिलने वाली इस टैक्स छूट में 34.5 हजार करोड़ रुपये के टैक्स में रियायत मिलने वाली थी। इंडियन ऑयल ने पारादीप रिफाइनरी में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया था और इस रिफाइनरी के क्षमता विस्तार के साथ ही एक और पेट्रोकेमिकल प्लांट लगाने की योजना थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें