आईओसी का मुनाफा 28% बढ़ा, आय 15.3% बढ़ी

तीसरी तिमाही में आईओसी का मुनाफा 28 फीसदी बढ़कर 3995 करोड़ रुपये रहा है।

अपडेटेड Jan 31, 2017 पर 2:06 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में आईओसी का मुनाफा 28 फीसदी बढ़कर 3995 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आईओसी का मुनाफा 3122 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में आईओसी की आय 15.3 फीसदी बढ़कर 1.15 लाख करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आईओसी की आय 1 लाख करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में आईओसी का एबिटडा 5773 करोड़ रुपये से बढ़कर 7948 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में आईओसी का एबिटडा मार्जिन 5.76 फीसदी से घटकर  6.87 फीसदी रहा है।

    तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में आईओसी का टैक्स खर्च 1385 करोड़ रुपये से बढ़कर 2196 करोड़ रुपये रहा है। आईओसी ने अपने शेयरधारकों के लिए 13.50 प्रतिशेयर डिविडेंड की घोषणा की है।

    सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2017 के पहले 9 महीनों में आईओसी का जीआरएम 5.83 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले 7.36 डॉलर प्रति बैरल रहा है। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2017 के पहले 9 महीनों में आईओसी को मिलने वाली बजटीय सहायता 5181 करोड़ रुपये से घटकर 3880 करोड़ रुपये रही है।               

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।