Get App

आईआरबी इंफ्राः मुनाफा 5% घटा, आय 12.3% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का मुनाफा 5 फीसदी घटकर 142.2 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 22, 2016 पर 2:43 PM
आईआरबी इंफ्राः मुनाफा 5% घटा, आय 12.3% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का मुनाफा 5 फीसदी घटकर 142.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का मुनाफा 149.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आईआरबी इंफ्रा की आय 12.3 फीसदी बढ़कर 1290.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईआरबी इंफ्रा की आय 1149.2 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का एबिटडा 605.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 709 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का एबिटडा मार्जिन 52.7 फीसदी से बढ़कर 54.9 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें