Get App

IRCTC का मुनाफा 26% बढ़ा, मैनेजमेंट ने कहा- टूरिज्म, टिकटिंग और रेल नीर में रही अच्छी ग्रोथ, जाने आगे का ग्रोथ प्लान

कंपनी का मुनाफा बढ़ने के बाद ग्रोथ के संबंध में बात करते हुए IRCTC के CMD संजय कुमार जैन ने कहा कि Q4 में कंपनी ने रिकॉर्ड आय ग्रोथ हासिल की है। कंपनी के 4 में से 3 सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ रही। उन्होंने बताया कि कंपनी की टूरिज्म, टिकटिंग और रेल नीर में अच्छी ग्रोथ रही। लेकिन इसके साथ ही Q4 में कैटरिंग सर्विसेस में दबाव भी देखने को मिला

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2025 पर 2:05 PM
IRCTC का मुनाफा 26% बढ़ा, मैनेजमेंट ने कहा- टूरिज्म, टिकटिंग और रेल नीर में रही अच्छी ग्रोथ, जाने आगे का ग्रोथ प्लान
आईआरसीटीसी पेमेंट्स के कोर बिजनेस को इंटीग्रेट करने के बारे में उन्होंने कहा कि हमने IRCTC पेमेंट के लिए RBI को आवेदन दिया है। हमें लगता है कि इस बारे में अगले 2-3 महीने में RBI से मंजूरी मिल सकती है

आईआरसीटीसी (IRCTC) कंपनी चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 26 परसेंट बढ़ा। इसी तिमाही में कंपनी की आय 10% बढ़ी। चौथी तिमाही में EBITDA ग्रोथ 9 परसेंट रही। लेकिन इस दौरान कंपनी की मार्जिन फ्लैट रही। कंपनी की कैटेरिंग सेगमेंट की आय फ्लैट 531 करोड़ रुपये रही। रेल नीर की आय 16% बढ़कर 96 करोड़ रुपये रही। टिकटिंग की आय 9% बढ़कर 372 करोड़ रुपये रही। टूरिज्म सेगमेंट की आय 38% बढ़कर 274 करोड़ रुपये रही। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना 284 करोड़ रुपये से बढ़कर 358 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड आय 1,152 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,269 करोड़ रुपये रही। नतीजों पर IRCTC के CMD संजय कुमार जैन ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से खास चर्चा की। पेश है उनसे बातचीत के प्रमुख अंश-

आय में सालाना आधार पर मबजूती है। किस सेगमेंट से ग्रोथ को बूस्ट मिला। किस सेगमेंट सुधार है और कहां कमजोरी देखने को मिली?

इसके जवाब में संजय कुमार ने कहा कि Q4 में कंपनी ने रिकॉर्ड आय ग्रोथ हासिल की है। कंपनी के 4 में से 3 सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ रही। उन्होंने बताया कि कंपनी की टूरिज्म, टिकटिंग और रेल नीर में अच्छी ग्रोथ रही। लेकिन इसके साथ ही Q4 में कैटरिंग सर्विसेस में दबाव भी देखने को मिला।

IRCTC Payments को कोर बिजनेस में कैसे integrate किया जा रहा है। इस venture से आप किस तरह की synergies या digital innovations की उम्मीद कर रहे हैं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें