आईटीसी ने अपने सिगरेट कारखानों में उत्पादन शुरु कर दिया है। पैकेट पर 85 फीसदी पिक्टोरियल वॉर्निंग यानि चित्रात्मक चेतावनी छापने के आदेश पर कंपनी ने 4 मई को कारखानों में उत्पादन बंद कर दिया था ताकि वो नए नियमों के पालन की व्यवस्था कर सके।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसकी फैक्ट्री में धीरे-धीरे उत्पादन शुरू हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने पैकेट पर 85 फीसदी पिक्टोरियल चेतावनी छापने को कहा था जिसे लेकर तंबाकू निर्माता कंपनियों ने याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा था कि कर्नाटक हाईकोर्ट का फैसला आने तक कंपनियों को नए पैकेजिंग नियम मानने होंगे। अलग-अलग हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं को कर्नाटक हाईकोर्ट में ही ट्रांसफर कर दिया गया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।