Get App

आईटीसीः फ्रूट जूस बी-नैचुरल का नया वेरिएंट लॉन्च

आईटीसी ने अपने फ्रूट जूस बी-नैचुरल का नया वेरिएंट पंजाब दा किन्नो लॉन्च किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2016 पर 9:22 AM
आईटीसीः फ्रूट जूस बी-नैचुरल का नया वेरिएंट लॉन्च

अब आप सालभर किन्नो फ्रूट का मज उठा सकते हैं। आईटीसी ने अपने फ्रूट जूस बी-नैचुरल का नया वेरिएंट पंजाब दा किन्नो लॉन्च किया है। ये फ्रूट ड्रिंक अभी सिर्फ पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर में ही बिकेगा। इस जूस का 200 ग्राम का पैक 20 रुपये और 1 लीटर का पैक 99 रुपये में मिलेगा।

इस लॉन्च पर कंपनी के डिवीजनल चीफ एक्जिक्यूटिव वी एल राजेश ने कहा कि पिछले साल बी-नैचुरल को लॉन्च किया था। अब तक इसके 8 वेरिएंट थे और अब ये नौवां वेरिएंट लॉन्च किया गया है। आगे चलकर बी-नैचुरल पोर्टफोलियो का अहम हिस्सा बनेगा। फिलहाल आईटीसी की फ्रूट जूस सेगमेंट में 7 फीसदी हिस्सेदारी है, लेकिन अगले 12-14 महीने के दौरान इस सेगमेंट में बाजार हिस्सेदारी 12 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें