Get App

सरकार बेचेगी आईटीआई के एसेट, एनबीसीसी में हिस्सा

सरकार ने एनबीसीसी में हिस्सेदारी बेचने को भी मंजूरी दी है जिसके बाद शेयर पर खासा दबाव देखने को मिला।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 13, 2016 पर 3:29 PM
सरकार बेचेगी आईटीआई के एसेट, एनबीसीसी में हिस्सा

कैबिनेट ने आज आईटीआई के एसेट को बेचने को मंजूरी दे दी है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली। सरकार की कोशिशों के कारण कंपनी लगातार 14 साल घाटा झेलने के बाद पिछले साल मुनाफे में आई थी। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2016 में 1253 करोड़ रुपये की आय और 251 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

इस बीच सरकार ने एनबीसीसी में हिस्सेदारी बेचने को भी मंजूरी दी है जिसके बाद शेयर पर खासा दबाव देखने को मिला। सरकार एनबीसीसी में अपना हिस्सा बेचेगी। आज कैबिनेट ने इसे औपचारिक मंजूरी दे दी है। फिलहाल एनबीसीसी में सरकार की 90 फीसदी हिस्सेदारी है जिसमें से सरकार 15 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। कंपनी इसके लिए फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर लेकर आएगी। इस वक्त कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 14,274 करोड़ रुपये है। एनबीसीसी 2012 में लिस्ट हुई थी और उस वक्त सरकार ने अपना 10 फीसदी हिस्सा 127 करोड़ रुपये में बेचा था। सरकार का लक्ष्य 2016-17 में विनिवेश से 56,500 करोड़ रुपये जुटाने का है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें