Buy back by Jagran Prakashan: हिंदी अखबार दैनिक जागरण (Hindi daily Dainik Jagran) के प्रकाशक जागरण प्रकाशन लिमिटेड (Jagran Prakashan Ltd) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह कंपनी के 4.60 करोड़ पेड-अप इक्विटी शेयरों को कुल मिलाकर 345 करोड़ रुपये में वापस खरीदेगा या बाय बैक करेगा। जागरण प्रकाशन लिमिटेड (JPL) ने एक्सचेंजों को सूचित किया कि कंपनी के बोर्ड ने शुक्रवार को हुई अपनी बैठक में 2 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों के लिए 75 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर बायबैक के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसमें कहा गया है कि बायबैक के लिए प्रस्तावित सिक्योरिटीज की कुल संख्या 4.60 करोड़ होगी। इसके लिए कुल राशि 345 करोड़ रुपये नकद में भुगतान करना होगा।
बायबैक के लिए प्रस्तावित सिक्योरिटीज की संख्या प्रतिशत के रूप में देखें तो मौजूदा पेड अप कैपिटल का 17.45 प्रतिशत है।
बायबैक ऑफर का साइज ''कंपनी की कुल फुली पेड अप इक्विटी पूंजी और फ्री रिजर्व के क्रमशः 23.67 प्रतिशत और 16.89 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है''।
इसके अलावा, बायबैक ऑफर एक स्पेशल रिजॉल्यूशन के जरिये शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। जिसे पोस्टल बैलट के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा। ऐसा Jagran Prakashan Ltd ने कहा है।
JPL का सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफे 50.61 करोड़ रुपये रहा। सितंबर तिमाही के मुनाफे में 16.88 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। हालांकि दूसरी तिमाही के दौरान इसकी ऑपरेशंस से आय 12.82 प्रतिशत बढ़कर 454.16 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले सितंबर तिमाही में कंपनी की आय 402.52 करोड़ रुपये रही।
JPL के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक महेंद्र मोहन गुप्ता (PL Chairman and Managing Director Mahendra Mohan Gupta) ने कहा 'बोर्ड ने शेयरधारकों को पुरस्कृत करने की हमारी नीति के अनुरूप, शेयरधारकों की मंजूरी के लिए कुल 345 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों के बायबैक की सिफारिश की है।'
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)