Jet Airways 5 प्लेन के साथ अक्टूबर में शुरू कर सकती है परिचालन, जानिए डिटेल

Jet Airways के बेड़े में जल्द ही तीन ए320 निओ (A320 Neo) और दो बी737-8 मैक्स (B737-8 MAX) प्लेन जुड़ जाएंगे। हालांकि, एयरलाइन ने अभी तक लीज एग्रीमेंट नहीं किया है और इसकी प्रक्रिया जारी है

अपडेटेड Oct 12, 2022 पर 8:36 AM
Story continues below Advertisement
भारी कर्ज के चलते जेट एयरवेज का परिचालन 2019 में बंद हो गया था। फिर, जेट को दुबई के बिजनेसमैन मुरारी लाल जालान (Murari Lal Jalan) और फ्लोरियन फ्रिट्श (Florian Fritsch) ने खरीद लिया था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Jet Airways Operations : लगभग तीन साल के बाद जेट एयरवेज अपनी दूसरी पारी शुरू करने के लिए तैयार है। हाल के घटनाक्रमों के मुताबिक, एयरलाइन ने भारत में अपना ऑपरेशन शुरू करने के लिए पांच एयरक्राफ्ट्स की पहचान की है। Jet Airways के बेड़े में जल्द ही तीन ए320 निओ (A320 Neo) और दो बी737-8 मैक्स (B737-8 MAX) प्लेन जुड़ जाएंगे। हालांकि, एयरलाइन ने अभी तक लीज एग्रीमेंट नहीं किया है और इसकी प्रक्रिया जारी है।

    एयरबस का हो सकता है पहला प्लेन

    पहले एयरलाइन का परिचालन सितंबर में शुरू होने की खबर आई थी, लेकिन अब इसके काफी हद तक अक्टूबर में शुरू होने की संभावना है। भले ही अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन जेट एयरवेज से जुड़ने वाला पहला विमान Airbus A320neo होगा क्योंकि एयरलाइन की मंथली रिपोर्ट में इसी प्लेन का नाम दर्ज है। इसके अलावा, एक विमान को मास्ट्रिच हवाई अड्डे पर जेट एयरवेज के लोगो के साथ देखा गया था। एक सूत्र ने पुष्टि की, “जेट एयरवेज की ब्रांडिंग वाले एयरबस विमान की तस्वीर असली है।”


    रूस ने Facebook की पेरेंट कंपनी Meta को 'चरमपंथी संगठन' घोषित किया, ब्लैक लिस्ट में डाला कंपनी का नाम

    खबरों के मुताबिक, एयरलाइन एयरबस और बोइंग विमानों के लिए पायलट और केबिन स्टाफ की भर्ती की प्रक्रिया से भी गुजर रही है।

    टिकटों की बिक्री पर क्या कहा था कंपनी ने

    इससे पहले, सितंबर के आखिर में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेट के नए ओनर्स के एक प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा था कि एयरलाइन शुरुआती फ्लीट प्लेन को अंतिम रूप देने के ‘काफी करीब’ है और आने वाले हफ्तों में बिक्री और ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा, “इसकी कोई डेडलाइन नहीं है। हम हमेशा से मानते रहे हैं कि यह एक लंबी प्रक्रिया है।”

    बयान के मुताबिक, जेट के एयरक्राफ्ट का ऑर्डर जारी करने की कोई बंदिश नहीं है और वह नई एसेट्स जोड़ने के लिए स्वतंत्र है।

    कर्ज के चलते बंद हुआ था परिचालन

    इस संबंध में भेजी गई क्वेरीज पर Jet Airways की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। भारी कर्ज के चलते जेट एयरवेज का परिचालन 2019 में बंद हो गया था। फिर, जेट को दुबई के बिजनेसमैन मुरारी लाल जालान (Murari Lal Jalan) और फ्लोरियन फ्रिट्श (Florian Fritsch) ने खरीद लिया था। Florian Fritsch लंदन की फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी Kalrock Capital Management के चेयरमैन हैं।

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।