जिंदल स्टेनलेस को ₹40.4 करोड़ का मुनाफा

तीसरी तिमाही में जिंदल स्टेनलेस की आय 36.6 फीसदी बढ़कर 2258.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

अपडेटेड Feb 07, 2017 पर 7:46 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में जिंदल स्टेनलेस को 40.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जिंदल स्टेनलेस को 131 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में जिंदल स्टेनलेस की आय 36.6 फीसदी बढ़कर 2258.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जिंदल स्टेनलेस की आय 1653.2 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जिंदल स्टेनलेस का एबिटडा 109.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 340.9 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जिंदल स्टेनलेस का एबिटडा मार्जिन 6.6 फीसदी से बढ़कर 15.1 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।