Get App

जियोमेट्रिकः मुनाफा 18.3% बढ़ा, आय मामूली घटी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में जियोमेट्रिक का मुनाफा 18.3 फीसदी बढ़कर 34.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 06, 2016 पर 3:21 PM
जियोमेट्रिकः मुनाफा 18.3% बढ़ा, आय मामूली घटी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में जियोमेट्रिक का मुनाफा 18.3 फीसदी बढ़कर 34.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जियोमेट्रिक का मुनाफा 29 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में जियोमेट्रिक की आय 0.7 फीसदी घटकर 312.7 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जियोमेट्रिक की आय 314.85 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जियोमेट्रिक का एबिटडा 55.7 करोड़ रुपये से घटकर 52.8 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जियोमेट्रिक का एबिटडा मार्जिन 17.7 फीसदी से घटकर 16.9 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें