जेएमसी प्रोजेक्ट में भी आज खासा उछाल देखने को मिला। कंपनी को करीब 1500 करोड़ रुपये के नए ऑडर मिले हैं। खबर के बाद कंपनी के शेयर में खरीदारी दिखी। जेएमसी प्रोजेक्ट को गोवा के शिप्यॉर्ड से करीब 454 करोड़ रुपये का ऑडर मिला है। वहीं महाराष्ट्र में फ्लाईओवर के लिए 446 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।