जॉब्स प्लेटफॉर्म Apna यूनिकॉर्न क्लब में एंट्री करने वाला नया स्टार्टअप बन गया है। इसे मौजूदा इनवेस्टर टाइगर ग्लोबल की अगुवाई वाले सीरीज C की फंडिंग में 10 करोड़ डॉलर मिले हैं। इसके लिए Apna की वैल्यू 1.1 अरब डॉलर लगी है। तीन महीने पहले इसने सीरीज B के फंडिंग राउंड में 7 करोड़ डॉलर हासिल किए थे।
