Get App

जेएसडब्ल्यू एनर्जीः मुनाफा 93.1% घटा, आय 26.7% घटी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का मुनाफा 93.1 फीसदी घटकर 21.4 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2017 पर 3:48 PM
जेएसडब्ल्यू एनर्जीः मुनाफा 93.1% घटा, आय 26.7% घटी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का मुनाफा 93.1 फीसदी घटकर 21.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का मुनाफा 309.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी की आय 26.7 फीसदी घटकर 1,904 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी की आय 2,599 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का एबिटडा 1,146 करोड़ रुपये से घटकर 657.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का एबिटडा मार्जिन 44.1 फीसदी से घटकर 34.5 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें