Get App

जेएसडब्ल्यू एनर्जी: मुनाफा 59% घटा, आय 18% घटी

दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का मुनाफा 59 फीसदी घटकर 217 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2016 पर 3:26 PM
जेएसडब्ल्यू एनर्जी: मुनाफा 59% घटा, आय 18% घटी


वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का मुनाफा 59 फीसदी घटकर 217 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का मुनाफा 534 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी की आय 18.08 फीसदी घटकर 2047 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी की  आय 2499 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी की अन्य आय 251.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 51.6 करोड़ रुपये रही है।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का एबिटडा 904.1 करोड़ रुपये से घटकर 613.1 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का एबिटडा मार्जिन 33.5 फीसदी से घटकर 29 फीसदी हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें