JSW Paints सबसे कम समय 1000 करोड़ रुपये की बिक्री करने वाली पहली कंपनी

JSW Paints के MD and CEO सुंदरेसन ने कहा कि कंपनी ने FY22 में लगभग 1,100 करोड़ रुपये की बिक्री की। सभी पेंट कंपनियों में ये पेंट कंपनी सबसे कम समय 1,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने वाली अकेली कंपनी है। FY21 में कंपनी का रेवन्यू 430 करोड़ रुपये था। सुंदरसन ने कहा कि हम साल-दर-साल इसे डबल करने का लक्ष्य रखते हैं

अपडेटेड Dec 24, 2022 पर 11:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
JSW Paints के MD and CEO सुंदरेसनने कहा कि हमारा टारगेट अगले 3-5 वर्षों में पेंट उद्योग के 5-10 प्रतिशत बाजार पर कब्जा करना है

SHAILAJA MOHAPATRA 

नये साल में यानी कि अप्रैल 2023 में ऑपरेशन के चार साल पूरे करने जा रही जेएसडब्ल्यू पेंट्स (JSW Paints) प्रतिस्पर्धी पेंट बाजार में खुद के लिए जगह बनाने में कामयाब रही है। “हमने FY22 में लगभग 1,100 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की। मनीकंट्रोल को दिए एक साक्षात्कार में कंपनी के एमडी और सीईओ एएस सुंदरेसन (MD and CEO AS Sundaresan) ने ऐसा कहा। सभी पेंट कंपनियों में ये पेंट कंपनी सबसे तेजी से 1,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने वाली पहली कंपनी है। रिपोर्ट के अनुसार FY21 में कंपनी का रेवन्यू 430 करोड़ रुपये रहा था। उन्होंने कहा "हम साल-दर-साल इसे दोगुना करने का लक्ष्य रखते हैं।" यानी वित्त वर्ष 23 में 2,200 करोड़ रुपये की बिक्री करने का लक्ष्य रखा है, हालांकि उन्होंने इस संख्या की पुष्टि नहीं की।

कंपनी के रेवेन्यू में इंडस्ट्रियल और डेकोरेटिव पेंट सेगमेंट दोनों का बराबर का योगदान है। इंडस्ट्रियल सेगमेंट में कॉइल कोटिंग का बड़ा बाजार है। "आज, हम निश्चित रूप से भारत में सबसे बड़े कॉइल कोटिंग खिलाड़ी हैं। JSW Paints पहली भारतीय कंपनी है, जिसने इस सेगमेंट में अपनी तकनीक विकसित की है और इसका व्यवसायीकरण किया है।” ऐसा सुंदरेसनने कहा।


वहीं कोटिंग्स के लिए एशियन पेंट्स का अमेरिका की PPG के साथ टाय-अप है। जबकि बर्जर पेंट्स (Berger Paints) जर्मनी के बेकर्स के साथ मिलकर काम करती है। जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने अपने लिस्टेड समकक्ष कंपनियों के विपरीत अभी भी ऑटोमोटिव पेंट्स सेगमेंट में प्रवेश नहीं किया है।

कंपनी का मुख्य फोकस डेकोरेटिव सेगमेंट को आक्रामक तरीके से बढ़ाना है। "हम स्टार्ट-अप माइंडसेट के साथ काम कर रहे हैं। हम भविष्य की एक पेंट कंपनी बनाने की सोच रहे हैं," शीर्ष बॉस ने कहा।

Taking Stock: मंदड़ियों की मजबूत पकड़ से सेंसेक्स, निफ्टी 1.5% टूटे, 26 दिसंबर को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

इसका बिक्री प्रस्ताव सबसे अलग है - कोई भी रंग की एक ही कीमत (Any Colour, One Price)। यह उद्योग का आदर्श नहीं है। एशियन पेंट्स और बर्जर पेंट्स जैसी कंपनियां अलग-अलग स्रोतों से आने वाले विभिन्न पिगमेंट के लिए अलग-अलग चार्ज करती हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी के पेट्स की कीमत 80 रुपये प्रति लीटर से लेकर 1,000 रुपये प्रति लीटर तक है।

उन्होंने आगे कहा "हम खुदरा विक्रेताओं के यहां अपना स्टॉक डम्प नहीं करते हैं। हमारे पास कई विशेषताओं से भरपूर एक बहुत ही कॉम्पैक्ट रेंज के पेंट है। उदाहरण के लिए हमारे पास एंटी-माइक्रोबियल और गंध-मुक्त और शीन-फिनिश के लिए अलग-अलग रेंज नहीं हैं। हम एक ही पैक में कई सुविधाएं देते हैं। इसलिए खुदरा विक्रेता कम स्टॉक के साथ भी हमारे प्रोडक्ट्स की बिक्री करते हैं।'

उन्होंने कहा कि एक बार स्टॉक खत्म हो जाने के बाद कंपनी कुछ घंटों या अधिक से अधिक 1-2 दिनों के भीतर नए ऑर्डर पहुंचा सकती है।

सुंदरेसन ने इंटरव्यू के अंत में कहा "हमारा अगले 3-5 वर्षों में पेंट उद्योग के 5-10 प्रतिशत बाजार को हासिल करना है।"

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।